मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
22-Oct-2024 06:42 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक शख्स अवैध हथियार लेकर पहुंच गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस बात की सूचना मिलने के बाद बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर पहुंचे ASP रामपुकार सिंह ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। हथियार के साथ पकड़े गये शख्स की पहचान बनगामा निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है। हथियार लेकर वो सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर क्यों गया उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह के समय अपनी जात और परिवार खोज कर शादी करिएगा। अररिया में बीते 21 अक्टूबर की शाम में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने यह बातें कहीं थी। कहा कि खुद को हिंदू बोलने में भला कैसी शर्म?
उन्होंने कहा था कि हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। जब बेटा-बेटी की शादी करनी हो तब जात-पात खोज लीजिए, लेकिन जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिए। बीजेपी सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास में अब्दुला नामक शख्स हथियार लेकर घुस गया। उसकी क्या मंशा थी यह पुलिस पता लगाने में जुटी है।