Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
29-Oct-2023 03:37 PM
By First Bihar
PATNA : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में दिख रहे हैं। पवन सिंह अंदर ही अंदर आरा से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि आज खुद अभिनेता पवन सिंह ने की है। पटना में जब पत्रकारों ने पवन सिंह से सवाल किया कि - क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे?इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।
इसके आगे चुनाव लड़ने की इच्छा पर पवन सिंह ने कहा कि- किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। कमर कस चुके हैं बस आदेश का इंतजार है। आरा के लोगों से उन्होंने कहा कि सिर्फ मेहनत करना है। कुंवर सिंह की धरती का एक मैं भी बेटा हूं। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि 'बस आशीर्वाद बनाईं सभे', आपलोग ने ही गायक से नायक बनाया आगे जो आपलोगों की मर्जी । हालांकि, पवन सिंह नीतीश- तेजस्वी की सरकार पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
इसके आगे जब पत्रकारों ने पवन सिंह से पूछा कि- बिहार सरकार देश के मुद्दे पर चिंतित नहीं है। इस सवाल पर गोल मोल जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि वो पार्टी के नए सिपाही हैं। उन्हें बहुत जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर जानकारी नहीं होती वो उस पर नहीं बोलते। जो पार्टी कहेगी वो करूंगा। हर इंसान को आगे बढ़ने का मन नहीं करता है।
आपको बताते चलें कि,भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा के तरफ से आयोजित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी की तरफ से आज बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना किया जाएगा। इसके बाद इस मिट्टी से एक नए पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।