बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Feb-2020 07:42 AM
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. भोजपुर पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है. एक दिन में ही अपराधियों ने तीन-तीन लोगों को गोली मारकर एक बार फिर से भोजपुर पुलिस को चुनौती दी है. आरा में देर रात अपराधियों ने एक वकील का मर्डर कर दिया. इससे पहले शनिवार को देर शाम क्रिमिनलों ने एक अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. भोजपुर के फुलाड़ी गांव में भी बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. पुलिस इन सभी घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के आरा नजर थाना इलाके की है. जहां शिवगंज मुहल्ला में देर रात अपराधियों ने एक वकील की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अधिवक्ता की पहचान सत्येन्द्र कुमार के रूप में की गई है. जो आयकर बार एशोसिएशन आरा में विधिव्यवसाय करते थे. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

वकील की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरा बार एशोसिएशन की ओर से अधिवक्ता की हत्या के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया है. आरा बार एशोसिएशन के सचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरा सिविल कोर्ट के जिला बार एशोसिएशन आरा के सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी.