NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
20-Nov-2019 03:14 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में इनदिनों अपराधियों का बोलबाला है। सूबे में क्राइम अनकंट्रोल की स्थिति में है। इसी बीच आरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में कुछ दबंग लोग कानून को धता बताते हुए सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुर जिले में तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो एक शादी समारोह का है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बार डांसर कैसे अश्लील गानों पर ठुमकें लगा रही हैं। वहीं स्टेज के पास खड़े कुछ लोग उनकी इस अदायगी में इतने खो गए कि उनको दुसरो के जान की फिक्र ही नहीं रही। शादी में शरीक होने पहुंचे कुछ दबंग शख्स ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। देर रात डीजे की धुन और गोलियों की तड़तड़ाहट भोजपुर पुलिस को ठेंगा दिखाती रही। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो आरा शहर का है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में में कुछ ऐसे भी रसूखदार लोग दिखाई दे रहे हैं। जो बार बालाओं के ऊपर नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नोटों की गड्डी और भोजपुर पुलिस की खिल्ली दोनों साथ-साथ उड़ती हुई दिख रही है।
हर्ष फायरिंग पर बिहार पुलिस पहले से ही काफी शख्त है। लेकिन ये शख़्ति जमीन पर दिखाई नहीं देती है। महज दो दिन पहले बेगूसराय की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जहां डीजे पर डांस कर रहे बदमाशों ने अपनी खुशी के चक्कर में किसी का सुकून छीन लिया। उन्होंने एक शख्स को गोली मार दी। बहरहाल, भोजपुर जिले में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब यह देखना होगा कि यह वीडियो सामने आने के बाद भोजपुर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।