बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Feb-2020 02:11 PM
ARA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आरा में जिस गति से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उसके सामने भोजपुर पुलिस बौनी साबित हो रही है. जिले में अपराधी पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं. शनिवार को डबल मर्डर कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक वर्दीवाले का गुप्तांग काटने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है.
वारदात भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके की है. जहां जगदीशपुर नया टोला मोड़ के पास एक वर्दीवाले की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने उसके गुप्तांग को काट दिया है. साथ ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
वारदात की सूचना मिलते ही आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 से सट्टे नया टोला मोड़ के पास पहुंची जगदीशपुर थाना की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. जगदीशपुर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. वर्दी में शख्स की लाश मिली है. उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि उसके शरीर पर पुलिस की वर्दी है. उसके बैच पर सिर्फ बिहार लिखा हुआ है. जिससे शायद यह मालूम पड़ता है कि मृतक होम गार्ड जवान हो सकता है. बहरहाल मृतक वर्दीवाला होम गार्ड जवान है या पुलिस जवान, ये जांच में ही पता चल पायेगा.
डीएसपी ने आगे बताया कि उसकी डेड बॉडी को पहचान के लिए आरा कमांडेंट के पास भेजा गया है. अगर पहचान नहीं हो पाई, तो उसे पहचान के लिए सीमावर्ती जिलों में भी भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि बड़े ही निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है. उसके गुप्तांग को भी काटा गया है. उन्होंने आशंका जताई कि प्रतिशोध को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है.