बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
21-Feb-2021 04:55 PM
ARA : भोजपुर जिले में नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल उसका सामना असली किन्नरों से हो गया. उसके बाद जो हुआ, उसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे.
मामला भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके की है, जहां नकली किन्नर बनकर ट्रक वालों से पैसे की वसूली करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया. दरअसल इस मामले की सूचना किसी ने असली किन्नर समूह को दे दी. मौके पर पहुंचे किन्नरों ने उस युवक को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर से कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न कर दिया.
किन्नर समूह आरोपी युवक को पीटते हुए कोइलवर थाने लेकर पहुंची. जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहां काफी लोग एकत्रित हो गए. किन्नरों की मुखिया तारा रानी ने इस पूरे घटनाक्रम को कोइलवर थानाध्यक्ष के सामने रखा और बताया कि आखिरकार किस तरह आरोपी युवक उनके नाम पर पैसे की वसूली करता था.
बताया जा रहा है कि कोइलवर-बबुरा पथ पर एक युवक कई दिनों से किन्नर बनकर गाडी वालों से वसूली करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने किन्नर समूह को दी थी. जिसके बाद किन्नरों ने उसे समझाया भी था. तब इसे सिर्फ हिदायत देकर उन्होंने छोड़ दिया था लेकिन आरोपी युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आया और इसने अपना धंधा चालू रखा.