राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
21-Jan-2021 08:59 PM
ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. कमरे से लेडीज कांस्टेबल की डेड बॉडी को बरामद किया गया है. महिला पुलिस की मौत के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना इलाके की है, जहां नई पुलिस लाइन इलाके में स्थित अपने निजी मकान में रह रही महिला पुलिस ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी मिली है कि मृतक महिला का नाम शारदा बताया जा रहा है, जो दंगा निरोधक दस्ता में तैनात थी, जिसने अपने रूम में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही आरा के सदर डीएसपी पंकज रावत और मेजर सहित कई वरीय अधिकारी घनास्थल पर पहुंचे हैं. डीएसपी पंकज रावत इस मामले को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है.
पुलिस ने महिला सिपाही के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है.