राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
12-Apr-2021 07:45 PM
BHOJPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. भोजपुर जिले में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. दो लोगों की हत्या की बात सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां बकरी गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फ़ैल गई है. उदवंतनगर थानेदार के मुताबिक मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 'साइको किलर' ने खेत में बुजुर्ग की हत्या कर दी और वहीं पर उनकी डेड बॉडी को सूखे पत्तों से जलाने लगा. इस दौरान ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो वे दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे.
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 'साइको किलर' को दबोच लिया और उसे आग के हवाले कर दिया. उदवंतनगर थानेदार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को फोन पर जानकारी दी कि आग से जलाकर अज्ञात लोगों ने 'साइको किलर' को मार डाला. जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों की डेड बॉडी एक साथ महज 50 मीटर की दूरी पर पाई गई.
इस डबल हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 'साइको किलर' की पहचान मुनटुन यादव उर्फ़ पगला के रूप में की गई है. जबकि जिस बुजुर्ग को मुनटुन ने मारा, उनकी पहचान डिग्री यादव के रूप में की गई है. पुलिस डिग्री यादव की उम्र तक़रीबन 70 साल बता रही है.