बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
05-Dec-2020 10:16 PM
By K K Singh
ARA : भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने इतनी फायरिंग की कि गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. घटनास्थल से 2 दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किये गए हैं. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई.
घटना भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड का है, जहां सिन्हा आउट पोस्ट के मौजमपुर गांव में दो पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं. हालांकि गनीमत ये है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई हताहत नहीं हुई. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में लड़ाई हुई थी. तू-तू मैं-मैं होने के बाद मामला गालीगलौज और भी गोलीबारी तक पहुंच गया. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची सिन्हा ओपी की टीम ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सिन्हा ओपी के प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 21 जिंदा कारतूस, 6 खोखा और एक बाइक बरामद किया है. एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अजय सिंह के रूप में की गई है. वह मौजमपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है.
उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.