Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
13-Dec-2020 09:34 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है, जहां नगरांव गांव के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत की सूचना मिल रही है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों लड़के एक बाइक से कहीं जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
जानकारी मिली है कि दोनों मृतक युवक पीरो गांव के वार्ड नंबर 12 के निवासी थे, जो बाइक से कहीं जा रहे थे. दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. घर में चीख-चीत्कार मची हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस टीम ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.