पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
26-Nov-2019 08:59 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आरा में अपराधियों ने सामने भोजपुर पुलिस ने सरेंडर बोल दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नवादा थाना इलाके की है. जहां जवाहर टोला में अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. जख्मी युवक की पहचान नवादा थाना इलाके के जवाहर टोला मोहल्ले ले रहने वाले लक्ष्मण पासवान के बेटे अमित पासवान के रूप में की गई है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि आरा नवादा थाना के इलाके में आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देते रहते हैं. हाल ही में बीते 18 नवंबर को अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. आम लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.