बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
05-Dec-2019 07:14 PM
ARA : एक अजीबोगरीब घटना भोजपुर जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और ये बात आरा जिले में सार्थक साबित हुई है. दरअसल एक 19 साल की लड़की अपने 30 साल के आशिक के साथ घर से फरार हो गई. बताया जा रहा है कि लड़की के प्यार में डूबा शख्स तीन बच्चों का बाप है.
घटना भोजपुर जिले के तीयर थाना इलाके की है. जहां कमरियांव गांव की रहने वाली एक 19 साल की लड़की अपने 30 साल के आशिक के साथ घर से भाग गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई. थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को लेकर भागने वाला शख्स तियर थाना इलाके के बिक्रमपुर गांव के रहने वाले स्व. बिहारी साह का बेटा सोनू साह (30) गांव में ही अंडे की दुकान चलाता है. जिसे कमरियांव गांव की रहने वाली 19 साल की एक लड़की के साथ मोहब्बत हो गई. बताया जा रहा है दुकानदार अंडा लाने के लिए और लड़की पढ़ाई करने के लिए बिहिया आया करती थी. इस दौरान दोनों ऑटो में दोनों मिले, जिसके बाद उनका इश्क़ परवान चढ़ गया.
तीयर थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू साह को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शख्स अपनी प्रेमिका को पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा स्थित अपनी ससुराल लेकर पहुंच गया था. इस पूरे प्रकरण में आरोपी की पत्नी भी अपने पति का साथ दे रही थी. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. हालांकि अपने बच्चे और पत्नी को छोड़कर दिल्ली भागने वाला था लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया.