राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
05-Nov-2022 03:13 PM
BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले अपहृत एक बड़े आभूषण व्यवसायी डा. हरिजी गुप्ता की हत्या कर दी गई है। वहीं,उनके अपहरण में उपयोग की गई कार को पुलिस ने बक्सर से बरामद कर लिया है। जानकारी हो कि, उनका अपहरण भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा शहर से हुुुआ था। बताया जाता है कि मृतक के बेटों की पटना और आरा में पांच बड़ी आभूषण दुकानें हैं।
मिली जानकारी के अनुसारडा. हरिजी गुप्ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के समीप मिला है। पुल के नीचे पत्थर से ढककर शव को छिपाया गया था। इधर, शव मिलने के बाद शाहाबाद डीआइजी क्षत्रनील सिंह भी आरा पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए चौतरफा आपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा बिहिया, शाहपुर और बक्सर से लेकर यूपी तक घेराबंदी की गई। इसके साथ ही मुख्य आरोपित किराएदार अमर के करीबी नामजद दोस्त रितेश कुमार के अलावा चितरंजन को धर दबोचा गया, जिससे लगातार पूछताछ कर क्लू लेने का प्रयास किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में एक आरा के रौजा और दूसरा बक्सर क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा नामजद आराेपितों के परिवार से जुड़े 10 महिला -पुरुष सदस्यों को भी हिरासत में लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, कांड में प्रयुक्त एक्सयूवी कार के बक्सर रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्टैंड से बरामद किया गया है।
गौरतलब हो कि, कुछ समय व्यवसायी का बाइपास, बलुआही स्थित मार्केट के दो किरायेदार अमर कुमार व नाजो खातून से विवाद हुआ था। इसमें एक किरायेदार अभी उनके मार्केट में ही रहता है। इसके अलावा महिला किरायेदार नाजाे खातून को हरिजी गुप्ता ने हटा दिया था। वह मार्केट के नजदीक ही रहती है। ऐसे में पुलिस इन सभी एंगल से जांच कर रही है।