बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
08-Apr-2023 07:04 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। राज्य के अंदर लगातार चल रही पछुआ हवा में अभी से ही लू जैसा माहौल बना दिया है। तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी से बचने को लेकर कई गाइडलाइन जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक बताया कि मौसम शुष्क बना हुआ है, इसके चलते अधिकतम तापमान में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर को अच्छी तरह ढंक कर बाहर निकलना चाहिए। समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। अधिक तेल मसाले वाले चीजों को खाने से परहेज करना।
उन्होंने बताया कि तेज पछुआ हवा के कारण शरीर का पानी सूखता है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी ना हो, इसपर ध्यान देना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर चेहरा को अच्छी तरह से ढंककर निकलें। साग और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खान-पान में लापरवाही से डिहाइड्रेशन सर्दी-खांसी और बुखार होने की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन ना करें
आपको बताते चले कि, पटना समेत प्रदेश के 25 जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिक तापमान गुरुवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।