बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
01-Jul-2024 10:38 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर अपराध को लेकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।
दरअसल, बिहार में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया के जरिए हर दिन तीखे हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।
अखबारों में सुर्खियां बनी अपराध की घटनाओं के कटिंग को सोल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. यह मोदी जी और नीतीश जी द्वारा बिहार में लाया गया महा मंगलराज है। खबरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो”?
बता दें कि इससे पहले रविवार की शाम तेजस्वी ने बिहार में हुए तीन दिन के आपराध का जिक्र करते हुए क्राइम बुलेटिन जारी किया था और कहा था कि बिहार में छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। आपराधिक घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।