अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Dec-2022 01:26 PM
PATNA : बिहार में काफी लबें अर्से बाद अब राज्य सरकार हेलीकाप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद इसके खरीद को लेकर एक समिति भी बनाई गई है, जिसे अगले तीन महीनों के अंदर अपना रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैबिनेट को देना है। इसी तैयार रिपोर्ट के आधार पर जहाज की खरीददारी की जाएगी। वहीं, विमान खरीद की मंजूरी मिलने के बाद अब सूबे की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के तरफ से अब बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने इसको लेकर नीतीश सरकार पर गहरा तंज किया है।
बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने कहा कि, जहाज की खरीद से बिहार के आम लोगों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। यह सबकुछ बस शाही लोगों के मनोरंजन का विषय है। यदि कोई राज्य राजशाही करना चाहता है तो कितना खजाना को लूट रहा है यह उनपर निर्भर करता है। आज सबसे अधिक दुःख की बात यह है कि, कोई भी बिहार के विकास के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन, यहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को हेलीकाप्टर और जेट प्लेन में उड़ने की फ़िक्र है। इनलोगों को बिहार की समस्या के बारे में चिंता करनी चाहिए थी तो ये लोग अपनी समस्या के बारे में चिंता कर रहे हैं।
इसके अलावा जब सम्राट चौधरी ने यह सवाल किया गया कि, इस मसले पर बिहार के सीएम कहते हैं कि जब भाजपा साथ में सरकार चला रही थी तब भी इसे खरीदने की कोशिश की गई थी, तब तो ये लोग विरोध नहीं कर रहे थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, हमलोग तो उन्हें बहुत कुछ कह रहे थे, लेकिन वो मान कहां रहे थे। नीतीश कुमार किसी की बातों को समझते कहां हैं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमलोग किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं। हमारा बस यह कहना है कि, बिहार के लोगों के लिए सीएम को फ़िक्र करना चाहिए। यदि इनको सिर्फ ख़ास लोगों की फ़िक्र हैं तो मुख्यमंत्री पहले भी हेलीकॉप्टर से ही घूमते थे अभी भी उसी से घूम रहे हैं। इस्सके बिहार की जनता को काया फायदा होने वाला है।
वहीं, सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो भी लोग हेलीकाप्टर खरीदते हैं वो उसपर सवार नहीं हो पाते हैं। सतेंद्र बाबू और जगन्नाथ मिश्रा जी ने जहाज खरीदा तो लालू यादव उसपर सवारी किए, बुट्टा सिंह ने खरीदा तो नीतीश चढ़ रहे हैं। अब नीतीश कुमार खरीदने की बात कर रहे हैं तो उसपर तीसरा कोई चढ़ेगा। हालांकि, यह तीसरा कौन होगा इसका निर्णय बिहार की जनता को करना है।