मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jul-2023 09:51 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एक और बड़ा कारनामा किया है। अस्पताल प्रबंधन ने 8 सुरक्षा गार्ड के एक दिन के वेतन में कटौती करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिससे नाराज सुरक्षा गार्ड हड़ताल पर चले गये हैं।
मामला यह है कि 10 जुलाई को पूरी रात इमरजेंसी वार्ड से चिकित्सक गायब थे। इस दौरान कई इमरजेंसी मरीज अस्पताल में आए थे लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई भी डॉक्टर सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था। जिसके कारण कई मरीजों को उनके परिजन निजी क्लीनिक ले जाने को मजबुर हो गये। वही सांप काटे जाने के बाद मरीज का अस्पताल के बेड पर झाड़ फूंक कराया गया।
इसी मामले में अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड के वेतन में कटौती का लेटर जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के इस फैसले के बाद वहां के गार्ड का कहना है की सुरक्षा में कोई चूक होता तो इसकी जवाबदेही उसके ऊपर होती लेकिन चिकित्सक नहीं रहने के कारण झाड़ फूंक हुआ। इसमें हम लोगों का क्या कसूर है। बता दें कि अस्पताल के बेड पर हुए झाड़ फूंक मामले में नालंदा के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिये इसी के तहत अस्पताल के गार्ड पर कार्रवाई कर प्रबंधन अपना पीठ थपथपा रही है।