ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे लालू, माता के...

अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे लालू, माता के दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना

21-Oct-2023 08:52 PM

By First Bihar

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है। दुर्गा पूजा के मौके पर राजधानी पटना में भव्य पंडाल बनाये गये हैं। तमाम पूजा समितियों की तरफ से इस बार देश के अलग-अलग मंदिरों के तर्ज पर पंडाल बनाये गये हैं जो अनवरत अपनी ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहा है। वही अपने विशेष रथ पर सवार होकर अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। 


उनके साथ पुराने साथी शिवानंद तिवारी भी पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। माता के दर्शन के लिए लालू प्रसाद डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। इस दौरान पूजा समिति के आयोजक संजीव प्रसाद टोनी सहित अन्य सदस्यों ने लालू प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान माता का दर्शन करने के बाद लालू प्रसाद ने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता की कृपा सभी पर बने रहे यह कामना करता हूं।  


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे। उनके साथ सेल्फी और फोटो खिचवाने वालों की भीड़ लग गयी। बता दें कि इनसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूजा पंडाल में आए थे। यहां आकर उन्होंने माता की पूजा अर्चना की थी और प्रदेश की तरक्की की कामना की थी। लालू प्रसाद यादव के डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल में आने की सूचना नहीं थी। 


लालू प्रसाद अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल पहुंच गये। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने माता का दर्शन कर पूजा अर्चना की इससे पहले पूजा समितियों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। लालू प्रसाद यादव के साथ शिवानंद तिवारी ने भी माता का दर्शन किया। दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। news image

news image

news image

news image


news image

news image