BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
30-Jan-2024 03:33 PM
By First Bihar
PATNA : नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व डिप्टी सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ कर रही है।इससे पहले बीते कल राजद सुप्रीमों लालू यादव से ईडी ने दस घंटे तक लगातार कई तरह के सवाल किए थे। जिसमें ईडी ने लालू से 70 से ज्यादा सवालात किए थे। इसके आलावा झारखंड में भी हेमंत सोरेन से सवाल - जवाब किए जाने की पूरी पटकथा तैयार कर दी गई है।
वहीं, ईडी के इस एक्शन को लेकर मोदी कैबिनेट के मंत्री ने जोरदार हमला बोला है। मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि - आज जो लोग भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें अपने कर्मों पर आरोप लगाना चाहिए कानून अपना काम कर रही है। अब यह तो आप लोग साफ़ देख रहे हैं कि झारखंड और बिहार में क्या चल रहा है और जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, इससे बड़ा क्या चाहिए।
इसके आलावा आज केरल में भाजपा नेता की हत्या मामले में शामिल 15 पीएफआई एजेंट को मौत की सजा सुनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि - हमारी सरकार ने तो पहले ही पीएफआई पर रोक लगा दी है और हर राज्य को भी चाहिए की पीएफआई पर रोक लगाए। यह पीएफआई भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहता है। बिहार में भी पीएफआई की गतिविधि होगी तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आए हैं और घूम-घाम के चले जाएंगे। इसके पहले भी 4 हजार किलोमीटर का दौरा किया। उससे क्या फायदा हो गया ? बंगाल गए तो ममता भाग गई,बिहार आए तो नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए अब उसके पास बचा हुआ ही क्या है।