Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
01-Jul-2021 05:04 PM
DESK: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 48वां जन्मदिन है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। वही अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि वे हमें वैक्सीन लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले यूपी के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को टीका लगवा दें अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो मुझे लगा दें। वे सबसे अंत में कोरोना का टीका लगवाएंगे।
अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी दावा किया कि अगले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी क्यों की यूपी की जनता बदलाव चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब सबको कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी तो मैं भी वैक्सीन लगवा लूंगा। गौरतलब है कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। उनके इस बयान पर उन दिनों खासा विवाद भी हुआ था। बीजेपी ने भी इसे लेकर जमकर निशाना साधा था। लेकिन फिर उसके बाद अखिलेश ने कहा था कि वे भारत सरकार का टीका लगवाएंगे। वे सिर्फ भाजपा के टीके के खिलाफ थे। लेकिन अब फिर से मोदी सरकार से हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को कोरोना का टीका लग जाने के बाद अंत में जो एक वैक्सीन बचेगी उसे वे लगवा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 1, 2021
वही अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राजद नेता और हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनप्रिय नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। योगी को सत्ता से बेदखल कर यूपी को फिर से खुशहाल बनाएं यही हमारी शुभकामना हैं।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जनप्रिय नेता आदरणीय @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की बधाई। योगी को सत्ता से बेदखल कर यूपी को फिर से खुशहाल बनाएं यही हमारी शुभकामना है। pic.twitter.com/HIsgWFz4my
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 1, 2021
राघोपुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी विरासत के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश आपके योग्य नेतृत्व में प्रगति पथ पर पुन: अग्रसर होने के लिए व्याकुल है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी विरासत के कर्णधार, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 1, 2021
उत्तर प्रदेश आपके योग्य नेतृत्व में प्रगति पथ पर पुन: अग्रसर होने के लिए व्याकुल है। pic.twitter.com/sTV86f31Z1