मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
09-Jan-2021 02:32 PM
DESK : मेगा बजट फिल्म 'अंतिम' को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि इसके डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं. वैसे तो इस मूवी के जरिए आयुष शर्मा इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्म के सुर्ख़ियों में रहने की वजह सलमान खान को बताया जा रहा है.
हाल ही में 'अंतिम' का एक टीज़र भी लॉन्च किया गया था, जिसमें सलमान खान काफी अलग अंदाज में नज़र आये थे. उनका लुक उनकी अब तक की सभी फिल्मों से काफी अलग था, एक सीन में सिर पर पगड़ी बांधे सलामन खान गुंडों की तरफ तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. उस टीज़र को देखने के बाद से ही 'अंतिम' को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया जा रहा है. अब उसमें और ज्यादा इजाफा होने जा रहा है. ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 'अंतिम' में सलमान खान के साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं.
आपको बता दें कि 'अंतिम' में एक जबरदस्त पार्टी नंबर रखा जाएगा. गाने को एकदम मुंबईकर स्टाइल में शूट करने की तैयारी है. उस गाने में चार चांद लगाने के लिए मेकर्स वरुण को साथ लेने का मन बना रहे हैं. खबरों के मुताबिक 'अंतिम' में वरुण धवन का भी एक रोल होने जा रहा है. इसमें बस फर्क इतना होगा कि वे इस कहानी का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि वे सलमान संग एक गाने पर डांस करेंगे.
खबरों के मुताबिक इस गाने को देर रात मुंबई के किसी स्टूडियो में शूट किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी इस स्पेशल गाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से दो दिन निकालने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म की बात करें तो इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है. फिलहाल सलमान और आयुष इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान और आयुष के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने जा रहे हैं. बहुत जल्द ही वे इंटेंस ट्रेनिंग लेने वाले हैं. जल्द ही वो अपना वजन भी काफी कम करते दिखेंगे. ये सारी चीजें एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए करने जा रहे हैं.