बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Dec-2020 03:04 PM
DESK :अंतरजातीय प्रेम विवाह करने की सजा लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पहले भरोसे में लेकर भाईयों ने उसे बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया
दिल को दहला देने वाली यह वारदात उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले की है. जहां बहन का प्रेम विवाह करना भाईयों को इतना नागवार गुजरा की उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मैनपुरी की रहने वाली लड़की ने कुछ दिन पहले दूसरी जाति के लड़के से प्रेम विवाह किया था और अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी.
भाईयों ने बहन को भरोसे में लिया और शादी कबूल कर लेने की बात कह कर मैनपुरी बुलाया और दो भाईयों की मदद से उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया. जब युवक ने अपनी पत्नी के नंबर पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा, जिसके बाद युवक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. दिल्ली पुलिस ने लड़के की शिकायत के बाद लड़की के एक भाई को धर दबोचा है . उसकी निशानदेही पर पुलिस मैनपुरी पहुंच शव की तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया गया है.