बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Jul-2021 11:12 AM
SIWAN: अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंद डाला। इस घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटनास्थल पर मौजूद एक बुजुर्ग ने जब इस हादसे को जैसे ही देखा बेहोश होकर वे सड़क किनारे गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीण अधेड़ की मौत का कारण ट्रक की चपेट में आना बता रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना छपरा-सीवान मार्ग पर पड़ौली गांव के पास हादसा उस वक्त हुआ जब सभी अहले सुबह सड़क किनारे शौच कर रहे थे। मृतक की पहचान पड़ौली गांव निवासी रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। जबकि बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल दोनों किशोर गांव के अनिल सिंह के पुत्र रोहित कुमार और बृजकिशोर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार बताए जा रहे हैं।
घटना से गुस्साएं लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा और फरार ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में लगे हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।