अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा
21-May-2024 04:27 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक घर से बाजार जाने के लिए साइकिल से निकला था कि तभी तेज गति से आ रही टैंकर ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया।
यह घटना नगर थानाक्षेत्र के अग्रसेन हॉस्पिटल के समीप एनएच-31 की है। मृतक की पहचान सिंघौल थानाक्षेत्र के उलाव वार्ड नंबर 3 के रहने वाले राम उदगार महतो के 33 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बाजार के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में रोशन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोशन हलवाई का काम करता था। मौत की खबर मिलते ही घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनएच- 31 को जाम कर दिया।
जिसके कारण यहां घंटों यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सड़क जाम होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से बहाल कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर के चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।