ब्रेकिंग न्यूज़

BiG BREAKING: जमुई में स्वर्ण व्यवसाई से 50 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली, थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर घटना बेंगलुरु में गैस रिसाव से लगी आग, बिहार के 5 युवक झुलसे, 2 की हालत गंभीर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना: मामा ने भांजे का किया अपहरण, बेचने के इरादे से भेजा दिल्ली बिहार में 21 जनवरी तक चलेगा एग्री स्टैक महाअभियान: यूनिक किसान ID से PM किसान सहित सभी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ खगड़िया समाहरणालय हंगामा मामले में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 82 नामजद पर केस दर्ज, राजद नेता समेत 14 गिरफ्तार हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी: 4 साल में 1305 योजनाएं पूरी, 2280 योजनाओं से बदलेगी खेती की तस्वीर Patna Science City: जहां बच्चे खुद वैज्ञानिक बन जाते हैं, रॉकेट उड़ाते हैं और विज्ञान मुस्कुराता है बिहार में प्लग एंड प्ले मॉडल से औद्योगिक क्रांति: 20 नई फैक्ट्रियों से 1187 रोजगार, नीतीश कुमार के इंडस्ट्रियल हब का सपना साकार पटना के ISKCON मंदिर से अगवा युवक बरामद, सचिवालय में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा Bihar Dsp Transfer: बिहार पुलिस सेवा के कई SP-DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखें...

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

13-Jun-2024 04:05 PM

By First Bihar

SHEOHAR : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) 102 एंबुलेंस के कर्मियों ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन सभी एम्बुलेंस कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर ये लोग नाराज हैं। गुरुवार से सभी एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।


इस दौरान अब रेफर होने वाले मरीजों का क्या होगा? एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीज और उनके परिजन खासे परेशान हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने इससे पूर्व सिविल सर्जन सह- सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वेतन का  शीघ्र भुगतान किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 


102 एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। जिसके कारण सभी कर्मियों का हाल बुरा है। इनके घरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 


102 एंबुलेंस एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि सिविल सर्जन से अनुरोध किया गया था कि 11 जून तक उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं हुआ तब 13 जून से वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी बातें नहीं सुनी गई और हम लोग मजबूरन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से रेफर होने वाले मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..