ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर

पार्टी के सेवक अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने पर NDA में खुशी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे रहे धन्यवाद

पार्टी के सेवक अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने पर NDA में खुशी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे रहे धन्यवाद

19-May-2022 02:10 PM

PATNA: राज्यसभा उपचुनाव के लिए जदयू ने पार्टी कार्यकर्ता अनिल हेगड़े को मैदान में उतारा है। गुरुवार को हेगड़े ने नामांकन भी किया। अनिल हेगड़े के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता शामिल हुए। ऐसा माना जा रहा है कि अनिल हेगड़े निर्विरोध ही चुन लिये जाएंगे। अनिल हेगड़े की उम्मीदवारी को लेकर एनडीए में खुशी का माहौल है। एक पार्टी कार्यकर्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से एनडीए के नेता काफी खुश हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दे रहे हैं। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और मंत्री प्रमोद कुमार ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद और बधाई दिया है। 


अनिल हेगड़े के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अनिल हेगड़े एक अनुभवी नेता और कार्यकर्ता हैं। रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर वे काम किए हैं। पार्टी में हर कोई उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के रूप में पाकर खुश है। सीएम ने कहा कि वो एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कभी खुद से कुछ नहीं मांगा। निस्वार्थ उन्होंने  पार्टी के लिए काम किया है। इस बार पार्टी के ही लोगों ने इच्छा व्यक्त किया कि हेगड़े को एक मौका दिया जाना चाहिए। जिसके बाद हमने यह फैसला लिया है। 


हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने के नीतीश के फैसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी प्रतिक्रिया दिया है। रेणुदेवी ने कहा कि नीतीश जी और उनकी पार्टी को हम धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए बीताने वाले कार्यकर्ता अनिल हेगड़े को सम्मान देने का काम किया है। 


वही बिहार के कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने एक उदाहरण देकर मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रभू राम के दो पुत्र थे एक लव और दूसरा कुश। लेकिन लव और कुश को आज हमलोग नहीं पुजते है जब यह भी पता होगा कि राम के सेवक हनुमान थे। आज पूरा देश हनुमान को पूजता है। उसी तरह जो पार्टी के सेवक अनिल हेगड़े जो 37 वर्षों से रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस के साथ काम किये हैं। वैसे कार्यकर्ता को आज राज्यसभा भेजकर सेवक को एक स्थान देने की दिशा में जो काम नीतीश कुमार ने किया है वह रामराज के सेवक के समान है। प्रभू राम जब जल समाधी ले रहे थे तब हनुमान जी भी साथ जा रहे थे। तब प्रभू राम ने कहा था कि हे हनुमान तुम अभी जल समाधी मत लो। तुम कलयुग के भगवान हो। तुम्हारा ही अनुकरण पूरा देश करेगा तो आज एनडीए के सेवक अनिल हेगड़े को सम्मान देने का काम किया गया है। जहां आज लोग सिर्फ अपने-अपने परिवार के बारे में सोचते हैं वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है इसके लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद और बधाई है।