सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-May-2022 02:29 PM
PATNA: शहीद स्वतंत्रता सेनानी सूरज नारायण सिंह की जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उनकी प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री रामप्रीत पासवान सहित कई नेताओं ने भी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यसभा के लिए जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है इसे लेकर मीडिया के सवालों का जवाब भी सीएम नीतीश ने कहा कि जो कोई भी पार्टी के लिए काम करेगा उसे टिकट मिलेगा ही। दिन रात जो पार्टी का काम करते रहे हैं उस व्यक्ति को मौका देना तो था ही सर्वसम्मती से यह फैसला लिया गया था कि हेगड़े को राज्यसभा भेजा जाए। वही दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर जब केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से यह सवाल किया गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है इस पर आपका क्या कहना है मीडिया के इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने चुप्पी साथ ली और आगे बढ़ गये।
वही पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया कि हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी भी राज्यसभा का टिकट मांग रहे हैं क्या उन्हें भी टिकट दिया जाएगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टिकट मांगने में क्या दिक्कत है मांगने दीजिए। पत्रकारों ने फिर राहुल गांधी के बयान को लेकर सवाल किया कि राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय राजनीति में रीजनल पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बयानों को हम नहीं देखे है। क्या बोलते हैं जिनको जो मन में आता है बोलता रहता है।