Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान
30-Dec-2024 08:23 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के संभल से एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पोल पर चढ़े बिजली विभाग के लाइनमैन को पीटने के लिए खुद पोल पर सीढी लगाकर चढ़ गयी और हाथ में डंडा लेकर उसे लाइन जोड़ने के लिए धमकाने लगी।
लाइन मैन से पूछने लगी कि मेरे घर की बिजली तुमने क्यों काट दी। मैं तुम्हारी तरह लखपति नहीं हूं। मेरे घर की बिजली जोड़ों नहीं तो इसी डंडे से तुम्हारी पिटाई कर दूंगी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को सीढ़ी से नीचे उतरने को कहा तब वह कहने लगी पहले लाइन जुड़ेगी तब हम नीचे उतरेंगे। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।
दरअसल बिजली का बकाया बिल नहीं देने पर विद्युत विभाग के लाइन मैन ने एक महिला के घर की बिजली काट दी। बिजली काटने के लिए जैसे ही वो पोल पर चढ़ा लाइनमैन को पीटने के लिए लाठी लेकर महिला भी सीढ़ी के सहारे बिजली के पोल पर चढ़ गयी। महिला ने बिजली के पोल पर चढ़े लाइनमैन को धमकाते हुए कहा कि मेरे घर की बिजली तुम जोड़ते हो या नहीं।
वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाया तो बोलने लगी कि पहले घर में लाइन आएगी तब ही वो नीचे उतरेगी। हालांकि बिजली नहीं काटने का आश्वसन लाइनमैन ने दिया लेकिन वो तब तक सीढी से नहीं उतरी जब तक उसके घर में बिजली नहीं आ गयी। मामला चंदोसी थाना क्षेत्र के भेंतरी गांव की है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।