Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार
23-Dec-2024 02:12 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। उसी आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।
दरअसल, औरंगाबाद जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है। यह घटना जिला के मदनपुर संगत रोड की बताई जा रही है। इसका कुछ दिनों से उसका विवाद पत्नी से चल रहा था। इसी को लेकर उसने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी इतना आक्रोश में था कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
यह घटना रविवार देर रात की है। जिले के संगत रोड निवासी बढ़नी राज सिंह के पुत्र सुमित सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपनी 7 वर्षीय बेटी अर्पिता कुमारी एवं 3 वर्षीय बेटी आराध्या कुमारी का गला चाकू से रेत दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रशिक्षु दरोगा पप्पू पासवान पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। इस घटना में सुमित सिंह भी जख्मी हो गया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया।
इधर,डॉक्टर कुमार जय ने नाबालिग लड़कियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुमित को अपनी पत्नी से कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अपने दोनों नाबालिक बच्चियों का चाकू से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर सुमित को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।