बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
27-Apr-2020 08:17 AM
MUZAFFARPUR : जादू-टोना और इससे जुड़े अंध-विश्वास ने न जाने कितनों लोगों की जानें ली हैं. मुजफ्फरपुर से एक बार फिर इंसानियत काे शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भीड़ ने एक महिला को डायन का आरोप लगाकर पीट-पीटकर λमौत के घाट उतार दिया गया.
मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना के धरवारा गांव की है, जहां डायन का आरोप लगा कर एक अधेड़ महिला की जमकर पिटाई की गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक महिला के पुत्र ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. मृतका के बेटे ने बताया कि शनिवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोग उसके घर आ धमके, जहां दकियानुसी अंध-विश्वास पर यकीन रखने वाले रूढ़िवादी लोगों ने उसकी मां को डायन करार दे दिया और उसे पिटने लगे. जब वह अपनी मां को बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई. आवाज सुन जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए. जिसके बाद गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.