बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 06:50 PM
DESK : संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे. ये बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या ऐसा विवाद कहीं आपने देखा या सुना कि अंडा खाने के लिए पति-पत्नी आपस में ही भिड़ गए. दोनों के बीच मारपीट हो गई या मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. दरअसल एक अजीबोगरीब मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां महज 3 अंडे के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़ गए और मामला पुलिस थाने तक आ पहुंचा.
घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है, जहां साखरखेरडा गांव में एक दंपति अंडा खाने के लिए आपस में लड़ बैठे. अंडा खाने के लिए आपस में भिड़े मियां-बीबी का मामला जब घर में नहीं सुलझा तो दोनों पुलिस थाने पहुंच गए. पहले तो पुलिसवालों ने दोनों के झगड़े को लेकर कोई खास रुचि नहीं दिखाई. लेकिन जब पुलिस को पता चला कि अंडा खाने के लिए दोनों के बीच लड़ाई हुई है, तो पुलिसवाले भी हैरान हो गए.
पति ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह बाजार से 3 अंडे लाया था और पत्नी से कहा कि इसकी भुर्जी बना दे. पत्नी ने अंडे की सब्जी तो बनाई लेकिन वह सब्जी उसने अपनी बेटी को खिला दी. जब वह वापस आया तो उसने अपनी पत्नी से अंडे की भुर्जी मांगी. इस पर पत्नी ने बताया कि अंडे की भुर्जी तो बेटी ने खा ली है. बस फिर क्या था, शुरू हो गया पति-पत्नी के बीच विवाद.
महाराष्ट्र पुलिस ने थाने में ही पत्नी-पत्नी की इस लड़ाई की हैप्पी एंडिंग कराई. दरअसल पुलिस ने भी अनोखे अंदाज में मामले की सुलह करवा दी. महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी जितेंद्र अडोले ने अपने स्टाफ के एक कर्मी को बाजार भेजा और 3 अंडे लाने को कहा. अंडे आने के बाद पति-पत्नी को दिये गये. फिर वहां से पति पत्नी खुशी-खुशी घर चले गये.