BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान
07-Apr-2024 05:22 PM
By First Bihar
DESK : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी की संसदीय समिति के अध्यक्ष सरताज मदनी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।
बताया जाता है कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने बताया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जम्मू लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी। सरताज मदनी ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद फैयाज मीर को पीडीपी ने बारामूला से चुनाव मैदान में उतारा है। वही यूथ विंग के अध्यक्ष वहीद पारा को श्रीनगर का टिकट दिया गया है।
महबूबा मुफ्ती ने इस दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य जगहों पर पीडीपी का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा। हम इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती का मुकाबला डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के गुलाम नबी आजाद से होगा। बता दें कि महबूबा मुफ्ती पहले भी अनंतनग से सांसद रह चुकी है।