Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
15-Oct-2022 09:32 AM
PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस दो विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नमांकन की अंतिम तिथि थी, ऐसे में कल सभी दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद अब इस नामांकन के उपरांत जिस बात की सबसे अधिक चर्चा है वह है कि आखिर इस चुनाव में मैदान में आए उम्मीदवारों के पास अपनी संपत्ति कितनी है।
मालूम हो कि, बिहार में जिन दो सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें सबसे अधिक चर्चा में मोकामा विधानसभा सीट बना हुआ है, इसकी एक वजह यहां दो बाहुबलियों की पत्नी का मैदान में होना बताया जा रहा है। ऐसे में कल इस चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन जिस बात की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वह है कि आखिर बिहार के दो बड़े बाहुबली नेता के पास कितनी संपत्ति है। तो बता दें कि, मोकामा के पूर्व विधायक रहे अनंत सिंह के जेल जाने के बाद उनके संपत्ति में काफी कमी आयी है, इनकी आमदनी पिछले चार साल में आधी से भी कम हो गयी है।
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के अनुसार उनके संपत्ति में काफी कमी आयी है और इनके ऊपर कर्ज भी है। चुनावी हलफनामें के अनुसार इनके पास 22 लाख जिला रुपये नकद है। इनके ऊपर अलग अलग थाने में पांच प्राथमिकी दर्ज है। इन्होने अपने कुल चल संपत्ति 14 करोड़ 2 लाख 99 हजार 1920 रुपये बताया है। जबकि करीब 24 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर करीब 21.55 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। इसके साथ ही यह आठवी कक्षा पास है।
बता दें कि, इससे पहले राजद की उम्मीदवार नीलम देवी ने वर्ष 2018-19 में 1.18 करोड़ आय का हिसाब दिया था। वर्ष 2019-20 में घटकर 67.53 लाख हो गया। 2020-21 में 42.85 और चालू वर्ष में 38 77 लाख बताया गया है।
इधर, इसी सीट पर चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी की बात करें तो, यह अपने पति से भी अधिक संपत्ति रखती है। भाजपा उम्मीदवार सोनम सातवीं कक्षा तक पढ़ीं हुई है। इनके पास चालू वित्तीय वर्ष में 20 लाख आय है जबिक उनके पति ललन सिंह की आय 4.60 लाख रुपये है। सोनम के पास नकद 3.25 लाख रुपये और उनके पति के पास मात्र 25 हजार रुपये है। इनके पास करीब 6 करोड़ 93 लाख 38 हजार की संपत्ति है,जबकि इनके पति ललन सिंह 1.02 करोड़ रपए के मालिक हैं।