ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

‘अनंत सिंह के साथ सुई-सुई का खेल खेल रहे थे ललन सिंह, अब चिराग रोज लगा रहे हैं नीतीश को सुई’

‘अनंत सिंह के साथ सुई-सुई का खेल खेल रहे थे ललन सिंह, अब चिराग रोज लगा रहे हैं नीतीश को सुई’

09-Sep-2020 04:20 PM

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के ‘हनुमान’ कहे जाने वाले बंटू सिंह ने आज सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू सांसद ललन सिंह पर तगड़ा हमला बोला है। बंटु सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को किसी के परिवार पर टिप्पणी न करने की नसीहत भी दी है। बंटू सिंह ने कहा कि बिहार में इस बार युवा की सरकार बनेगी। युवा हीं बिहार का मुख्यमंत्री होगी। नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली का हश्र सब देख चुके हैं। नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे और सांसद ललन सिंह सो रहे थे।

मुख्यमंत्री के भाषण का स्तर गिर गया है। किसी के परिवार के बार में मंच से बोलना ठीक नहीं। बंटू सिंह ने कहा कि राजकुमार का एक डाॅयलाग था कि जिसके घर शीशे के हों वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारते। चुनाव में नीतीश का सारा राज उजागर होगा। बिहार में वकील की हत्या हो रही है, बलात्कार हो रहा है इस पर सीएम कुछ क्यों नहीं बोलता। 


एससी-एसटी को लेकर बिहार के सरकार फैसले पर बंटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं इस बार सीएम नीतीश कुमार का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। बंटू सिंह ने कहा कि विधायक अनंत सिंह को सुई देने की बात ललन सिंह और नीरज कुमार कहा करते थे अब नीतीश कुमार को चिराग पासवान सुई दे रहे हैं। देखते जाईए उनको कौन कौन सी सुई पड़ती है।