Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
25-May-2024 11:15 AM
By First Bihar
SEOHAR : लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा दावा किया है। आनंद मोहन ने दावा किया है कि बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर एनडीए की शानदार जीत हो रही है। पूरे देश में एनडीए चार सौ पार होगी जबकि इंडी गठबंधन वाले दिल्ली पार हो जाएंगे।
आनंद मोहन ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत हो रही है। कहीं-कहीं लड़ाई जरूर दिखेगी लेकिन विपक्षी गठबंधन को सफलता नहीं मिलेगी। NDA को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन की तरफ से यह दावा करने पर कि केंद्र में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी, पर आनंद मोहन ने कहा कि वह लोग और क्या कहेंगे?
उन्होंने कहा कि उन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे लोग तो कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म हो रहा है और संविधान खतरे में आ गया है। यहां तो होगा चार सौ पार और वहां होगा दिल्ली पार। शिवहर में हमलोग अपनी जीत को लेकर आस्वस्त हैं। शिवहर में जबरदस्त और शानदार जीत होगी।
बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर संसदीय सीट से एनडीए की साझा उम्मीदवार हैं। पत्नी की जीत के लिए आनंद मोहन ने शिवहर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में शिवहर में वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच आनंद मोहन ने शिवहर में अपनी पत्नी लवली आनंद की जीत का दावा किया है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा