इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
21-May-2020 04:42 PM
DESK : पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान ने तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मुताबिक, चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पहले से ही पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था जिससे जनजीवन के नुकसान को काबू में किया जा सका है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी।चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। मैं प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं।
अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में दस्तक देने के साथ ही भारी तबाही मचाई है। तटीय इलाकों में चारों तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। अम्फान की चपेट में आने से और करंट लगने से राज्य में 72 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। सागरद्वीप से तूफान के कटराने के बाद यहां 135 से 140 किलोमीटर की रफ्तार में हवा चल रही थी। हजारों पेड़ और कच्चे मकान के साथ-साथ कोलकाता समेत कई इलाकों में पुरानी पक्की इमारतें भी गिरी। बिजली के खंभे, लैंपपोस्ट, टेलीफोन टॉवर, ट्रैफिक सिग्नल धराशाई होने के साथ नदियों के तटबंद टूट गए।
तूफान से एक लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि तीन घंटें में रिकार्ड 180 मिलीमीटर बारिश कोलकाता में दर्ज हुई है और महानगर तथा जिलों के कई इलाके जलमग्न हो चुके है।सरकार पहले ही पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। जिससे काफी हद तक जनजीवन के नुकसान को काबू में किया जा सका है।