ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निकले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का किया आग्रह

02-Aug-2020 04:57 PM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. तबीयत थोड़ा खराब होने के बाद टेस्ट कराया था. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दिया है. शाह कहा कि ''कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.''



करीब 2 माह पहले उड़ी थी अफवाह

दो माह पहले अमित शाह को लेकर सोशल मीडिया में उफवाह उड़ी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसको लेकर उनके पास कई कॉल आते थे. बाद में खुद अमित शाह ने उस दौरान यह जानकारी दी थी कि जो अफवाह उड़ रही है वह सच नहीं हैं. मैं बिल्कुल ठीक हूं.




कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान निकले पॉजिटिव

कुछ दिन पहले ही बीजेपी के सीनियर नेता और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए. वह फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. पॉजिटिव होने की जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने दी थी. चौहान ने भी कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया है. मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वह टेस्ट कराए और खुद को होम क्वॉरेंटाइन करें ले.