Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
13-Mar-2020 07:24 AM
DELHI : नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर यानि एनपीआर को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मान ली है. अमित शाह ने खुद राज्यसभा में ऐलान कर दिया है कि एनपीआर तैयार करते वक्त किसी से भी कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा. कहांहै कि एनपीआर के दौरान किसी के नाम के आगे संदिग्ध भी नहीं लिखा जाएगा. राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात का भरोसा दिया.
एनपीआर को लेकर नीतीश कुमार ने इन्हीं बिंदुओं पर सवाल उठाए थे. बाद में नेशनल पऑपुलेशन रजिस्टर को लेकर बिहार विधानसभा से एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था जिसमें यह मांग की गई थी कि बिहार के अंदर पुराने फॉर्मेट के तहत ही एनपीआर कराया जाए. हालांकि पुराने फॉर्मेट पर एनपीआर कराने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है माना जा रहा है कि देश के अंदर एनपीआर नए फॉर्मेट के साथ ही लागू किया जाएगा
बिहार में अगर नए फॉर्मेट के साथ एनपीआर लागू भी किया गया तब भी नीतीश कुमार इसे अपनी जीत मान सकते हैं. बिहार चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर में जिन आशंकाओं को लेकर सवाल खड़े किए थे उस पर अमित शाह ने बहुत हद तक स्थिति स्पष्ट कर दी है लेकिन एक बात देखना दिलचस्प होगा कि क्या एनपीआर से विवादित पॉइंट्स को हटाया जाता है जिनको नहीं रखने की मांग नीतीश कुमार ने की थी.