दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
09-May-2020 04:08 PM
DELHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर कहा कि मेरे खराब स्वास्थ्य के बारे में अफवाएं फैलाई गई हैं. मैं पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.
शाह ने कहा कि लेकिन लोग मेरे मरने की सोशल मीडिया में कामना कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में मनगढंत अफवाएं फैलाई है. यहां तक कहा कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी हैं.

मुझे कोई बीमारी
शाह ने कहा कि देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यव्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें,इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की. लेकिन मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की. उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं. इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रुप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.
जेपी नड्डा बोले-निंदनीय है इस तरह का टिप्पणी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है. किसी के स्वास्थ्य के बारे में ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाना उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है. ऐसे लोगों को ज्ञान देने के लिए मैं ईश्वर से इसकी कड़ी निंदा करता हूं और प्रार्थना करता हूं.