ब्रेकिंग न्यूज़

IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

अमित शाह बोले कन्हैया से भी खरतनाक है शरजील, जेल में डालने के लिए दिल्ली ला रही है पुलिस

28-Jan-2020 06:08 PM

DESK:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरजील के गिरफ्तारी पर कहा कि शरजील इमाम का वीडियो आप सभी ने देखा होगा. वह कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक शब्द बोला है. आज दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है. अमित शाह छत्तीसगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है. 

देश के टुकड़े करने वाले गैंग को जेल में डाला

शाह ने कहा कि केजरीवाल से पूछ रहा हूं कि जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े हजार करने वालों के पीएम मोदी ने जेल भेज दिया. लेकिन यह कहते हैं कि हमारा वाणी स्वतंत्रा का अधिकार है. अगर गाली देना है तो मुझे दे दो. पेट नहीं भरे तो पार्टी को दे दो, लेकिन देश की टुकड़े करने की बात कही तो जेल में डाल देंगे. 2 साल पहले JNU में देशविरोधी नारे लगे, मोदी जी ने इन लोगों को जेल में डाला. सजा देने के लिए कोर्ट एक साल से केजरीवाल सरकार की राह देख रही है. केजरीवाल को दिल्ली को बताना चाहिए कि भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को आप जेल में डालने की इजाजत दे रहे हो या नहीं? 


जेपी नड्डा ने मनीष सिसोदिया से शरजील से रिश्ते के बारे में पूछा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा और कहा कि ‘’मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये शरजील को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. अब हम तुमसे पूछते हैं कि तुम लोग एक ही जगह से भाषण देते हो तो तुम्हारा और शरजील का रिश्ता क्या है. अभी दो दिन पहले मनीष सिसोदिया ने बोला था कि गृह मंत्री शरजील इमाम को गिरफ्तार करें. सिसोदिया ने जहां से भाषण दिया था वहां से शरजील ने भाषण दिया कि असम को भारत से काट देने चाहिए.’’


5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी शरजील को

जहानाबाद से जहां देशद्रोह के मामले में फरार चल रहे शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जहानाबाद के काको से उसे अरेस्ट किया गया है.भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी. शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शरजील इमाम अपने एक संबंधी के घर छिपा था. जहानाबाद के काको में उसका पैतृक घर है लेकिन वो पास के ही एक दूसरे घर में छिपा था. कल रात ही वो पटना से भाग कर जहानाबाद आया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था. आज दोपहर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजील के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है.