चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Jun-2020 04:21 PM
PATNA : 9 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं को उलझा दिया है.तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी और संजय जायसवाल के बयानों में विरोधाभास पर तंज कसा है
झूठा कौन
तेजस्वी ने कहा कि ‘’सुशील मोदी जी कह रहे है कि केंद्रीय गृहमंत्री लोगों से संवाद करेंगे जबकि इनके प्रदेश अध्यक्ष कह रहे है एक लाख लोगों की वर्चुअल रैली होगी. झूठा कौन? क्या सुशील मोदी इसलिए भ्रम फैला रहे है क्योंकि उन्हें पीड़ा है कि चुनावी रैली के लिए BJP ने नीतीश जी और JDU को आमंत्रित नहीं किया?’’
सुशील मोदी बोले- संवाद कर जानेंगे हाल
कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और अनलॉक-1 के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने 9 जून को बिहार के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करने का जो निर्णय किया है, वह सराहनीय है. लॉकडाउन में बिहार के मजदूरों और उनके परिवारों को ही सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी, इसलिए गृह मंत्री ने राज्य के लोगों से संपर्क करना और इसी बहाने एक साल के सरकार के काम का ब्योरा जनता को देना जरूरी समझा. दुर्भाग्यवश हर बात में नकारात्मकता खोजने वाला राजद इसे चुनावी रैली बता रहा है. डिजिटल माध्यम से सीएम ने भी राज्य के 20 जिलों में क्वॉरेंटाइन सेंटर में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया तो क्या इसे भी राजद चुनावी बता देगा.
जायसवाल ने कहा-होगी रैली
प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने सोमवार को कहा था कि 9 जून को डिजिटल रैली को अमित शाह संबोधित करेंगे. अमित शाह दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली में वह उत्तर बिहार से फेसबुक के जरिए लाइव रहेंगे जबकि दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रैली से जुड़ेंगे. दूसरी रैली में अमित शाह दक्षिण बिहार के सारे कार्यकर्ता फेसबुक के जरिए लाइव जुड़ेंगे और उत्तर बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रैली में शामिल होंगे. पहली रैली 9 जून को होगी और दूसरी रैली की तारीख का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा.