बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Oct-2019 06:59 PM
PATNA : 2020 में नीतीश के नेतृत्व को अमित शाह से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद जेडीयू में भले ही नया उत्साह देखने को मिला लेकिन बीजेपी में नीतीश विरोधी नेताओं की जुबान बंद होने का नाम नहीं ले रही। नीतीश से खार खाए बैठे बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने एक बार फिर से अपनी भड़ास निकाली है। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान की परवाह किए बगैर सच्चिदानंद राय ने जेडीयू को खूब नसीहत दी है।
सच्चिदानंद राय ने कहा है कि बीजेपी ने हर मुद्दे पर जेडीयू का साथ दिया लेकिन जेडीयू ने बीजेपी के किसी नीतिगत फैसले में उसका साथ नहीं दिया। भविष्य में NRC भी एक ऐसा ही मुद्दा आने वाला है। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि जेडीयू को NRC का समर्थन करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो या बेमेल गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।
इतना ही नहीं सच्चिदानंद राय ने यह भी कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे भाई का विवाद खत्म करते हुए बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबरी की हिस्सेदारी होनी चाहिए। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में जब सीटों का बराबर बंटवारा हो सकता है तो विधानसभा में भी यही फार्मूला अपनाया जाना चाहिए। सच्चिदानंद राय ने यह बात तब कही है जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यह कह चुके हैं कि 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार के अंदर चुनाव लड़ेगा।