मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jan-2020 09:29 PM
DELHI: विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबरपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही एक युवक सीएए का विरोध करने लगा. इस कानून को वापस लेने की मांग करने लगा. इसके बाद तो मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.
शाह ने सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित ले जाने को बोला
सामने हो रही पिटाई को देख शाह ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि इस युवक को सही सलामत यहां से लेकर जाए. कोई इसके साथ मारपीट नहीं की जाए.
केजरीवाल और कांग्रेस पर साधा निशाना
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस और दिल्ली के सीएम अरविंद केरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CAA लेकर आए लेकिन राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं. दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दी गई, लोगों की गाड़ियां जला दीं. ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है. 8 फरवरी को दिया आपका एक वोट बीजेपी प्रत्याशी को तो जिताएगा और साथ ही देश और दिल्ली को सुरक्षित करेगा और शाहीन बाग की घटनाओं को रोकने का भी काम करेगा.
घोंडा में भी हुआ विरोध
इससे पहले अमित शाह दिल्ली रोड में शो किया. इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी करने लगे और कहा कि ‘’देश के गद्दारों को गोली मारों’’ और ‘’हम देकर रहेंगे आजादी’’ इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी इस तरह के नारे का समर्थन नहीं करती है. जो शाहीन बाग बनाने का प्रयाग करेगा तो उसको सीएए से जवाब दिया जाएगा. विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान शाह के साथ मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे. इस दौरान ही किसी ने पीछे से इस तरह की नारेबाजी की. जिसके मनोज तिवारी भड़क गए.