पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
05-Jan-2020 08:55 PM
PATNA: बीजेपी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, महामंत्री नागेंद्र जी के अलावा कई नेता मौजूद हैं. बैठक में विधानसभा चुनाव, नागरिकता संशोधन एक्ट और एनपीआर को लेकर कैसे बिहार की जनता को समझाया जाए इसको लेकर रणनीति तय की जा रही है.
16 को शाह आएंगे बिहार
अमित शाह 16 जनवरी को बिहार आएंगे. वह वैशाली में CAA पर जागरूकता जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की तरफ से CAA पर जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया है. बिहार भर के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएए के समर्थन में जनसभा किया जा रहा है. साथ ही सभी जिलों में स्टाल लगाकर लोगों को हैंडविल बांटी जा रही है. पटना, आरा, मोतिहारी, बेतिया समेत तमाम जिलों में बीजेपी के बड़े नेताओं ने लोगों को संबोधित किया. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. जिसको लेकर पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है.
गृह मंत्री बनने के बाद पहली यात्रा
गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं. वैशाली जिले में आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. स्थानीय जिला कमिटी में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. लिहाजा इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड चुनाव की तरह बिहार में भी बीजेपी केंद्रीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है.