गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
09-Dec-2023 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में कल यानी रविवार को क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पटना पहुंचेंगे। अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
दरअसल, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी बिहार कर रहा है। इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्री या सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे शाह की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रूकने के बाद अमित शाह मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह दो बजे संवाद भवन पहुंचेंगे। संवाद में दो बजे से क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो जाएगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी।
बैठक के बाद अमित शाह शाम पांच बजे से छहः बजे के बीच मुख्यमंत्री के साथ हाई टी करेंगे। इसके बाद शाह स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां शाम 6 बजे से 7 बजे के तक वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।