BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
06-Jun-2020 04:26 PM
PATNA : बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के पहले बिहार बीजेपी पूरी उत्साहित है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं बिहार एनडीए के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों के बीच तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य में एनडीए सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है।
बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने अमित शाह की वर्चुअल रैली की चर्चा करते हुए कहा कि रैली अभूतपूर्व होगी। वर्चुअल रैली में लोगों को रियल वाली फीलिंग होगी। शुक्रवार को ही बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लगातार एक्टिव है और रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आज भूपेन्द्र यादव ने रैली की परवान चढ़ती तैयारियों के बीच तमाम तरह की बयानबाजियों को दरकिनार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
दरअसल बिहार में रैली के साथ-साथ एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान के उस बयान से राजनीति परवान चढ़ गयी है जिसमें उन्होनें नीतीश कुमार के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा किया है।चिराग ने कहा कि बिहार एनडीए का नेतृत्व कौन इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है। एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे। चिराग पासवान का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 जनवरी को बिहार के वैशाली में बीजेपी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये साफ़ किया था कि एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उसके बाद से ये समझा जा रहा था कि बिहार एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर पूर्णविराम लग चुका है लेकिन चिराग पासवान ने उसे फिर एक नई हवा दे दी है।
वहीं इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एनडीए की पॉलिटिक्स में कूद पड़े और चिराग पासवान पर तंज कसा। तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान की हालत जवानी के आडवाणी जैसी हो गई है। जिस तरह से आडवाणी जी को वरिष्ठ नेता होने के बावजूद तवज्जो नहीं दी जा रही है वही हाल चिराग भाई का है। उनको न कोई इधर पूछ रहा है न कोई उधर पूछ रहा है। इसके साथ ही तेजस्वी ने बीजेपी के साथ-साथ चिराग पासवान को निशाने पर तो लिया लेकिन नीतीश को बख्श दिया।
बता दें कि कल होने वाली अमित शाह की वर्चुअल रैली को 'बिहार-जनसंवाद' नाम दिया है. बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर इस अमित शाह के जन-संवाद का प्रसारण किया जाएगा। बिहार-जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों और पूर्व प्रत्याशियों को जिम्मेदारी दी गई है।अमित शाह की वर्चुअल रैली को सुनने के लिए वाट्सऐप, फेसबुक, एसएमएस, ट्विटर, टेलीग्राम के जरिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के साथ ही बूथ अध्यक्षों को रैली की लिंक भेजने का काम शुरू हो गया है। बीजेपी फॉर बिहार लाइव के माध्यम से 72 हजार बूथों के अलावा 45 जिलों के 9547 शक्ति केंद्र, 1099 मंडलों में बीजेपी कार्यकर्ता अमित शाह का संबोधन सुनेंगे।