Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
09-May-2024 02:16 PM
By First Bihar
DESK : भाजपा ने लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का चुनाव है। यह चुनाव वोट फॉर जिहाद के खिलाफ वोट फॉर विकास का है।
अमित शाह ने कहा है कि इस बार का चुनाव राहुल गांधी वर्सेज नरेंद्र मोदी का चुनाव है। यह चुनाव वोट फॉर जिहाद के अगेंस्ट वोट फॉर विकास का है। यह चुनाव राहुल गांधी की चाइनीज गारंटी के खिलाफ मोदी जी की भारतीय गारंटी का चुनाव है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद हम 200 सीट के करीब पहुंच गए हैं।
इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुन लो रेवंत रेड्डी! इस बार तेलंगाना में हम 10 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं और तेलंगाना में डबल डिजिट मोदी जी को 400 पार कराने वाला है। मालूम हो कि इससे पहले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला तेलंगाना में निवेश करना चाहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें यहां आने से रोक दिया। दोनों ने मस्क पर गुजरात में निवेश करने का दबाव बनाया था।