बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
25-Feb-2023 10:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन सबसे अहम होने वाला है। एक तरफ आज 7 दलों वाली महागठबंधन आज पूर्णिया में रैली करने जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बिहार में दो अलग- अलग जिलों में अपनी रैली करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक ही पक्ष और विपक्ष की रैली होने से दोनों एक दूसरे पर काफी हमलावर रहेंगे। इस बीच अब अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि, आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो उन्हें बिहार के लोगों से यह बताना चाहिए कि ,उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और यदि उनको लगता है कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लोगों को बहुत कुछ दिया तो यह ही बताना चाहिए कि क्या- क्या दिया। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने में लगी हुई है। ये लोग बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इसलिए अब देश समेत बिहार की जनता मन बना चुकी है 2024 में इनको सबक सिखाने की।
मालूम हो कि, बिहार में आज यानी शनिवार 25 फरवरी को बड़े सियासी मंच सजने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पहली बार महागठबंधन के सभी सातों दल एकजुट होकर पूर्णिया में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। तो वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया और पटना में रैली करके बीजेपी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। ऐसे में बिहार के लाखों लोगों की नजरें इन दोनों के कार्यक्रमों पर टिकी हुई है।
आपको बताते चलें कि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बीजेपी से दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो चुकी है। बिहार में फिलहाल जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत कुल सात दलों से तैयार महागठबंधन भाजपा को विपक्ष में बैठाकर सरकार चला रही है। ऐसे में अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के अब अब आज भाजपा और महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अपनी चुनावी प्रचार - प्रसार का शंखनाद करेगी। राज्य में सात दलीय महागठबंधन का यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वाम दलों के नेता शामिल होंगे।