e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट
05-Sep-2023 04:25 PM
By First Bihar
PATNA: पटना स्थित राजद के पार्टी दफ्तर में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाई गयी। बिहार के डिप्टी सीएम समेत राजद के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि गृह मंत्री के बिहार आने से हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा बल्कि बिगड़ेगा तो बीजेपी का। अमित शाह साल के 365 दिन भी यदि बिहार में रहे तब भी हमलोगों को कुछ नहीं होगा नुकसान भाजपा को ही होगा।
वही उदयनिधि के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम उनका बयान देखे नहीं है। आगे तेजस्वी ने कहा कि इंडिया नाम से मोदी जी डरे हुए क्यों है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से डरे हुए है। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया,प्राइमिनिस्टर ऑफ इंडिया, पासपोर्ट, आधारकार्ड सब जगह इंडिया नाम का जिक्र है। इसे हिन्दी में भारत कहते है। पीएम को इंडिया नाम से आपत्ति है तो भारत नाम से भी आपत्ति होनी चाहिए। क्योकिं हमारे नारे में ही है जुड़ेगा का भारत जीतेगा इंडिया...यह पूरी तरीके से साफ हो गया है कि ये लोग डरे हुए है। कुछ दिन पहले वोट फोर इंडिया कहते थे। आज इंडिया की जगह भारत कह रहे है। भारत इंडिया मे कोई अंतर नहीं है। भारत ही इंडिया है और इंडिया ही भारत है। एक अंग्रेजी में है और दूसरा उसका हिन्दी है। पूरी तरीके से घबराहट में ये लोग निर्णय ले रहे है। जो नया जहाज खरीदे है उसमें में भी इंडिया लिखा हुआ है। कहां कहां सुधार करवाएंगे। करोड़ों रुपया नाम बदलने में कही ना खर्च कर दे। मेक इन इंडिया स्कील इंडिया स्टार्टअप इंडिया इसका क्या होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन शहादत दिवस के रूप में हमलोग मनाते हैं उन्होंने कहा था कि पहली पीढ़ी गोली खाएगी दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। लगातार वंचित शोषित समाज के लिए उन्होंने लगातार संघर्ष किया बलिदान दिया। सामाजिक न्याय को लाने और इसके बारे में बात करने में उनका पूरा योगदान रहा है। आज भी वंचित शोषित समाज को बाबू जगदेव बाबू से प्रेरणा ही नहीं लेता बल्कि लोगों को शक्ति भी प्राप्त होती है।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग शादी वियाह अपने जात में करते हैं फिर भी ये जातिवादी नहीं है। लेकिन फिर भी अपनी जाति की गिनती नहीं कराना चाहते है। हम ऊंच-नीच खत्म करने की बात करते हैं तो जातिवादी कहलाते है। ये लोग पुराना व्यवस्था वापस लाने का काम करेंगे इससे बचना होगा। कुछ लोगों को मंदिर में जाने पर रोका जाता है। कुआं का पानी पीने पर रोका जाता है, खटिया पर नहीं बैठने दिया जाता, नया कपड़ा नहीं पहन सकता, शादी में दलित का लड़का यदि घोड़ी पर बैठता है कि उसे भगा दिया जाता है। आज भी बीजेपी सरकार वाले राज्य में यह स्थिति है। समाज में वर्ण व्यवस्था स्थापित हो ऐसा भाजपा और आरएसएस के लोग चाहते हैं। लेकिन हमलोग चाहते हैं अंतिम पायदान पर जो लोग है उन्हें मुख्य धारा में लाया जाए।
तेजस्वी ने कहा कि जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया यह हमारा नारा है। प्रसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह इन लोगों ने प्रेसिंडेंड ऑफ भारत लिखा है। जो नामकरण विपक्षी गठबंधन का हुआ है इससे ये लोग इतने डरे हुए कि इंडिया नाम लेने में कटरा रहे है डर रहे हैं हमें तो इस नाम पर गर्व है। कहां कहां से नाम हटाइएगा। इन लोगों की विदाई तय है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी जब विदेश जाइएगा तब लोग यही बुलाएंगे की प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया। इंडिया को हिन्दी में भारत कहा जाता है। तब इंडिया की जगह भारत ही कहेंगे।
मोदी की सरकार आरक्षण विरोधी सरकार है। राज्य सरकार ने जातीय आधारित गणना कराने का फैसला लिया। महागठबंधन की सरकार बनते ही इसे बिहार में कराया गया। इससे पता चलेगा कि कौन आर्थिक रूप से कमजोर है उसके विकास के लिए सरकार योजना बनाएगी। समाज के निचले तबके के लोगों का विकास होगा। इसी के लिए जातीय गणना बिहार में कराया गया है। हरेक जाति के लोगों का गणना कराया गया है इससे उनकी आर्थिक स्थिति का पता चलेगा उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा। लेकिन इस पर भाजपा वालों को भारी आपत्ति है। इसके खिलाफ हलफनामा दायर किया गया था। ये लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार में जातीय गणना हो लेकिन हमलोग इसके पक्ष में है। जातीय गणना बिहार में हुआ। सब लोग इंसान का औलाद है सब लोगों को एक तरीके से मान सम्मान मिलना चाहिए।