दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Oct-2019 07:30 PM
NEW DELHI: अमेरिकी सेना के हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी को मौत का दावा किया जा रहा है. खुद इसकी पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है.
ट्रंप ने शनिवार को ही कहा था कि सीरिया में कुछ बड़ा हुआ है. लेकिन उस समय लोग समझ नहीं पाए थे कि ट्रंप क्या कहना चाहते हैं. जिसके बाद आज वह खुद इसकी पुष्टी करने के लिए टीवी चैनल पर आए. बताया जा रहा है कि इसको लेकर सीरिया के इदलिब में अमेरिका ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर, विमानों और ड्रोन के कवर में स्पेशल जवानों को जमीन पर उतारा था. कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने इस कार्रवाई की मंजूरी दी थी. इससे पहले भी बगदादी के मारे जाने की कई बार खबरें सामने आई थी.
सितंबर 2014 में हवाई हमले में बगदादी के मारे जाने की खबर आई थी. इसके बाद 27 अप्रैल 2015 को फिर बगदादी की मौत की खबर आई. लेकिन यह ये खबर भी अफवाह ही साबित हुई. 2015, 2016 और 2017 में भी बगदादी के मरने की खबर आती रही. लेकिन श्रीलंका में धमाके के बाद बगदादी ने वीडियो जारी किया. जिसके बाद पता चला कि हैवान बगदादी जिंदा है. कई दफे खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बगदादी को मार गिराने का दावा किया था. बगदादी के सिर पर अमेरिका ने 177 करोड़ रूपए का इनाम रखा था.